कुंगफू भारत की कला, टाइगर के इस बयान से कुंगफू मास्टर जैकी चैन हुए हैरान

l_kung-fu-57078fa1d2761_lमुंबई।

कुंगफू के क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध नाम जैकी चैन आश्चर्यचकित है और हैरान भी। जब से उन्होंने सुना कि कुंगफू भारत की देन है। क्योंकि उनका पूरा करियर इसी कुंगफू की देन है।

ऐसे में कुंगफू मास्टर होने पर अचानक से पता चले कि जिस कला को वो चीन की देन समझ रहे थे असल में वो पड़ोसी मुल्क की खोज है।

जैकी चैन 2 दिन पहले ही भारत से अपने देश लौटे हैं। वो राजस्थान के कई लोकेशन पर 7 दिनों तक शूटिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान उनको टाइगर श्रॉफ के बयान का पता चला, जिसमें टाइगर ने कुंगफू को भारत की देन बताया था।

साथ ही यह भी बताया कि हिंदुस्तानी बुद्धिस्ट संत बोधिधर्मा ने मार्शल आर्ट की इस पुरानी विधा कुंगफू कि खोज की और 5वीं सदी के आसपास हिमालय के दूसरी ओर बौद्ध धर्म का प्रचार करने गए।

वो संघाई में ही बस गए और वहां के लोगों को इस विधा में दक्ष बनाया। टाइगर के इस प्रकार के बयान पर पूरे दिन जैकी चैन सेट पर विचलित दिखे। अपने क्रू से लेकर नियर-डिअर सब को फ़ोन लगा डाला। मानो यह बात उनको हजम नहीं हुई।

इस प्रकार की बातें सुनकर “चैन” बैचैन हो गए। उन्हें एहसास हुआ कि अभी तक या पूरी जिंदगी उन्होंने मुगालते में ही बिता दी कि चीन में विश्व को कुंगफू दिया।

चैन का परेशान होना लाज़मी है क्योंकि कुंगफू के अम्बेसडर या उसकी परछाई तो लोग जैकी चैन को ही मानते हैं।

सूत्रों कि माने तो जैकी चैन, टाइगर श्रॉफ से मिल सकते हैं या फिर अन्य माध्यम से संपर्क कर कुंगफू के बारे में विस्तार से चर्चा कर सकते है। जिसमें वो कुंगफू के भारत कनेक्शन पर बात और रिसर्च कर सकते हैं।

इस ओर टाइगर के गुरू ग्रांड मास्टर शिफ़ूजी शौर्य भारद्वाज भी चैन की बैचैनी सुलझा सकते हैं। फिलहाल बागी से एक बार फिर अपने एक्शन से लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं। लेकिन उसके पहले ही उनके बयान ने कोहराम मचा दिया है।

Back to top button