किसी और से करने जा रहा था शादी, बंदूक की नोक पर मंडप से उठा ले गई गर्लफ्रेंड

हमीरपुर। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप अचंभित रह जाएंगे। इससे पहले शायद ही आपने ऐसी किसी घटना के बारे में सुना हो जहां एक शादी के दौरान अचानक दूल्हे की गर्लफ्रेंड आती है और बंदूक की नोक पर दूल्हे को लेकर फरार हो जाती है।पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड ने पहले गुल की लाइट फिर दूल्हे को साथ ले गई अपने साथ
ये कोई फिल्म की कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है। ये मामला सोमवार रात का है जब धूमधाम से बारात भवानी गांव पहुंची। शहनाइयां बजीं, जयमाल हुआ और दूल्हा- दूल्हन बैठे ही थे कि अचानक लाइट चली गई। इसी बीच दूल्हा बने अशोक के पास एक लड़की आई और दोनों आपस में बात करने लगे। लेकिन जब दूल्हा जाने को राजी नहीं हुआ तो उसने पिस्टल निकाली और गोली मारने की धमकी देकर दूल्हे को गाड़ी में बैठा लिया। बताया गया कि प्रेमिका के साथ अन्य लोग भी थे जिनके पास असलहे थे। हालांकि रात में अंधेरे में लोग यह नहीं देख पाए कि प्रेमिका कितने लोगों के लेकर आई थी। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। दुल्हन बनी युवती से बातचीत की गई है।
यह भी पढ़े: बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बोले योगी, एक साल में आएगा कानून राज
पिछले 10 महीने से चल रहा था अफेयर
छानबीन में मालूम चला है कि दूल्हे की प्रेमिका बांदा में नौकरी कर रही है। कहा कि वह मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है। लड़का भी बांदा में स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मी है। ग्रामीण ने बताया कि दोनों करीब 10 मिनट तक बातचीत करते रहे। साथ ही दोनों धक्का मुक्की भी करते रहे। प्रेमिका कह रही थी कि उसके साथ 10 माह तक प्रेम संबंध बनाए शादी किसी और के साथ कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश में जुटी है।





