किसान मेला का आयोजन कल

बल्दीराय/सुलतानपुर, 24 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार कुड़वार स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन लखपेड़वा परिसर में एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया। साथ ही कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन 26 दिसंबर को शैलेन्द्र कुमार शाही उपकृषि निदेशक कृषि विभाग के नेतृत्व में सम्पन्न किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष प्रो. प्रकाश मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम में किसान भाईयों को मत्स्य पालन, रेशम पालन, मधुमक्खी पालन, मशरुम उत्पादन, पशुपालन, मुर्गी पालन एवं ग्रामीण विकास से संबंधित नवीनतम उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। मेले का मुख्य उद्देश्य कृषकों को कृषि ए्वं पशुपालन के व्यवसायीकरण एवं आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर कर उनका चौमुखी विकास करना है।
नीरज तिवारी





