किशोर ने बताया कि क्यों उसने मां और बहन को इतनी बेरहमी से उतारा मौत के घाट

पुलिस का दावा है कि बरामद किशोर से उसके परिवारवालों की मौजूदगी में पूछताछ की गई है। इस पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। किशोर ने कबूल किया है कि उसने 4 दिसंबर को रात में करीब 11 बजे अपने क्रिकेट बैट, कैंची और पिज्जा कटर से लगातार चेहरे पर वार कर अपनी मां अंजलि और बहन मणिकर्णिका की हत्या कर दी।
सोमवार जिस दिन उसने मां और अपनी बहन की हत्या की उस दिन भी मां ने पढ़ाई को लेकर उसकी पिटाई की थी। इसी कारण बहुत नाराज और कुंठित था। इसी कुंठा के कारण ही जब उसकी मां और बहन सो गए तो उसने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।
इसके बाद एक-एक कर उसने कैंची, बैट और पिज्जा कटर से मां और बहन के चेहरे पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के कारण उसके कपड़ों पर खून लग गया था इसलिए उसने कपड़े बदले और घर में रखे पैसे लेकर वहां से चला गया।
हालांकि उसने खून से सने वो कपड़े, हत्या में इस्तेमाल क्रिकेट बैट, कैंची और पिज्जा कटर वहीं छोड़ दिया था। फिर उसने घर लॉक किया और सोसायटी के गेट से उसने टैक्सी की और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन चला गया।





