पीएम मोदी के इस मंत्री का सिद्धू पर तंज, उम्मीद है कांग्रेस के डूबते जहाज में नहीं डूबेंगे

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह कांग्रेस के डूबते जहाज में नहीं डूबेंगे। रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, नवजोत सिंह सिद्धू एक बेहतरीन सहकर्मी हैं। मुझे उम्मीद है कि वह डूबते जहाज में नहीं डूबेंगे।

कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू का बयान: मैं पैदायशी कांग्रेसी हूं!

किरण रिजिजू का सिद्धू पर तंज

किरण रिजिजू का सिद्धू पर तंज, उम्मीद है कांग्रेस के डूबते जहाज में नहीं डूबेंगे

उन्होंने कहा कि भारत ने कांग्रेस को 60 वर्षों तक सहन किया है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सिद्धू रविवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। सिद्धू पंजाब विधानसभा चुनाव में चार फरवरी को अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 

क्रिकेट से राजनीति में आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर उन्हें औपचारिकरूप से पार्टी में शामिल किया। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ बैठक के बाद सिद्धू औपचारिकरूप से पार्टी में शामिल हो गए हैं।

अभी-अभी: कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के पार्टी में होने पर खुशी जताते हुए उनका स्वागत किया और कहा कि यह अच्छी खबर है और इससे प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी। सिद्धू के लम्बे समय से पार्टी में शामिल होने की चर्चा थी। उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू गत 28 नवंबर को कांग्रेस में शामिल हो गई थीं और उन्होंने उसी दिन कहा था कि सिद्धू भी जल्द ही पार्टी में शामिल हो जाएंगे। 

 
Back to top button