किंग्स इलेवन पंजाब ने इस ख़िलाड़ी पर की पैसों की बारिश, जानिए कितने करोड़ में खरीदा

इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। ऑक्शन में आठ फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगा रहे हैं। मेंटल हेल्थ की वजह से क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद लौटे ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर पैसों की बरसात हुई। 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ मैक्सवेल नीलामी में उतरे। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब में उनको लेकर जंग सी छिड़ी हुई थी। आखिर में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

यह भी पढ़ें: IPL 2020: इस IPL में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर बर्षा पैसा, इस ख़िलाड़ी को सबसे ज्यादा…

मैक्सवेल पहले भी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं और एक बार फिर वो इस फ्रेंचाइजी टीम का हिस्सा बन गए हैं। मैक्सवेल 2019 आईपीएल में नहीं खेले थे। 2018 में वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। मैक्सवेल ने कुल 69 आईपीएल मैच खेले हैं और 161.13 के स्ट्राइक रेट से 1397 रन बनाए हैं और इतने ही मैचों में 8.72 इकॉनमी रेट के साथ 16 विकेट ले चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button