कानपुर: होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए 13 जोड़े, मालिक पर मुकदमा दर्ज

कानपुर। रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित होटल यश से आज पुलिस ने रंगरेलियां मना रहे 13 जोडों को रंगेहाथ पकड़ लिया। होटल के रजिस्टर में किसी भी जोड़े का नाम दर्ज नहीं था। सिर्फ वसूली के लिए एक सादे कागज पर लिखा-पढ़ी की गयी थी। पुलिस ने होटल के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- कानपुर: पितृपक्ष के पहले दिन गंगा घाटों पर लोगों ने किया अपने पितरों का पिण्ड दान
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले काफी दिनों से रेलवें स्टेशन के पास यश होटल की शिकायत मिल रही थी। आज सूचना मिली कि होटल के बारह कमरों को बिना किसी लिखा-पढ़ी के प्रेमी जोडों को दिया गया है। सूचना पर पुलिस दोपहर को अचानक पहुंच गयी। पुलिस अधिकारियों ने सबसे पहले होटल के प्रवेश रजिस्टर को कब्जे में लिया।
ये भी पढ़ें- प्रयागराज: उप कृषि निदेशक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
जांच में पता चला कि किसी भी कमरे का कोई भी रिटर्न वर्क नहीं किया गया था। सिर्फ एक सादे कागज पर किससे कितना पैसा लेना है उसका जिक्र था। दबिश की सूचना मिलते ही होटल में हडकंप मच गया। पुलिस ने सभी कमरों को खुलवाकर उसमें उपस्थित जोडों को पकड लिया और सभी को थाने ले आएं। पुलिस ने छानबीन करके सभी जोडों के आई कार्ड चेक किये जिसमें सभी बालिग पायें गये। पुलिस ने होटल मालिक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर ली, जबकि 13 जोडों पर महामारी एक्ट तथा धारा 269 के तह्त चालान किया है।
The post कानपुर: होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए 13 जोड़े, मालिक पर मुकदमा दर्ज appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button