कानपुर : लाखों की अवैध शराब सहित ईनामी बदमाश गिरफ्तार

कानपुर। सीओ सदर ऋषिकेश यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान सुबह के वक्त मुखबिर की सूचना पर राधे ढाबा के पास से 25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त का एक संगठित गिरोह है जो समाज विरोधी क्रियाकलापों में संगीत रहकर अपने और अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक लाभ पाने के उद्देश्य से ट्रकों में पशु चारा की फर्जी बिल्टी बना कर अवैध मिश्रित शराब लोड कर आयात निर्यात का धन उपार्जन करते हैं।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, सुरजेवाला बोले – प्रजातंत्र व संसद का गला घोंटना चाहती है सरकार
अपराधियों के भय से एवं आतंक के कारण कोई आम व्यक्ति के विरुद्ध गवाही देने को तैयार नहीं होता है बताते चलें कि आरोपी के पास से 8 मार्च 2019 को एफडीसीएम से 681 पेटी अवैध अपने से शराब जिसकी कीमत लगभग 400000 बरामद हुई थी। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पकड़ा गया युवक सुभाष यादव पुत्र प्यारेलाल निवासी धांसू थाना हिसार सदर जनपद हिसार हरियाणा उम्र लगभग 30 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली टीम में महाराजपुर थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के साथ समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।
The post कानपुर : लाखों की अवैध शराब सहित ईनामी बदमाश गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button