कानपुर में बढ़ा कोरोना का कहर, महिला सहित 9 की मौत, 231 नए संक्रमित

कानपुर। कानपुर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जहां मंगलवार को एक महिला सहित 9 लोंगों की मौत हो गई। जबकि 24 घण्टे के भीतर 231 संक्रमित नए सामने आए है। कोरोना संकट से जूझ रहे शहरवासियों को सरकारी व्यवस्था अपर्याप्त दिख रही है। अब कुछ प्राइवेट अस्पतालों को अनुमति मिलने से लेबल थ्री के मरीजों भर्ती करने की अनुमति मिली है।

प्राइवेट हास्पिटल में मनमाने दाम भी वसूले जाने की शिकायतें शासन व प्रशासन को मिली है जिस पर प्रशासन सख्त रुख दिखा रहा, लेकिन लोग परेशान व भयभीत है। हालांकि लापरवाह लोग बिना मास्क लगाए सोशल डिस्टेंडिंग की धज्जियां भी उड़ा रहे है।

सीएमओ कानपुर नगर के मुताबिक मंगलवार को बादशाही नाका, खलासी लाइन, गिलास बाजार, किदवईनगर, बर्रा, गंगागंज क्षेत्र के 9 लोगो की मौत हो गई। इसमें एक महिला व युवक भी शामिल है। अब कुल संक्रमित 8907 व एक्टिव केस 4483 पहुँच गए है। जबकि 178 लोग विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर अपने घर चले गए।

Back to top button