कानपुर: कृषि विश्वविद्यालयों की सूची में सीएसए को देश में चौथा और प्रदेश में पहला स्थान

कानपुर: कृषि विश्वविद्यालयों की सूची में सीएसए को देश में चौथा और प्रदेश में पहला स्थान मिला है। राज्यों के आधार पर आईआईआरएफ रैंकिंग जारी की गई।

राज्यों के आधार पर जारी आईआईआरएफ रैंकिंग 2025 में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) को कृषि विश्वविद्यालयों की सूची में देश में चौथा और प्रदेश में पहला स्थान मिला है। रैंकिंग में देश के सभी राज्य विश्वविद्यालय को शामिल किया गया है। प्रदेश के कृषि विवि की सूची में सीएसए विवि 929.44 स्कोर के साथ टॉप पर हैं।

वहीं, प्रदेश के अन्य कृषि विवि में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि मेरठ को देश में 22वां, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या को 38वां स्थान मिला है। कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए सबके प्रयास का फल बताया। उन्होंने कहा कि सीएसए के वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक उत्पादन के लिए अनुसंधान कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने गेहूं, तिलहन की कई नई प्रजातियां भी विकसित की हैं, जो जलवायु परिवर्तन और विभिन्न कीट व बीमारियों से भी सुरक्षित रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button