कांग्रेस विधायक जयकुमार गोरे ने राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन से की मुलाकात

कांग्रेस विधायक जयकुमार गोरे और भाजपा सांसद रंजीतसिंह नाइक निंबालकर ने शुक्रवार को राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात की। जय कुमार गोरे के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा था कि बैठक में उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर बात हुई, जो सरासर झूठ है। बैठक का उद्देश्य यह नहीं था। 





