कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे प्रियंका के साथ वाड्रा के पोस्टर पर हुआ बवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर पर बवाल हो गया जिसके बाद कुछ ही घंटों में ये पोस्टर उतारने पड़े। दरअसल इस पोस्टर में राहुल और प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा भी नजर आ रहे हैं जो भूमि घोटाला मामले में अंतरिम जमानत पर हैं। यही वजह है कि विपक्षियों ने इसकी आलोचना शुरू की तो कांग्रेस बैकफुट पर आ गई और अब रात में लगाए गए पोस्टर हटाए जा रहे हैं।
बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करीब 150 पोस्टर लगे थे। आज सुबह एनडीएमसी उन पोस्टरों को हटा रही है जिनमें रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद हैं। इन पोस्टरों पर लिखा था ‘कट्टर सोच नहीं, युवा जोश’। एनडीएमसी का कहना है कि जो पोस्टर गलत जगह लगे थे उन्हें हटाया गया है।
ये भी पढ़े :-एस्मा के बावजूद कर्मचारी-शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज से हड़ताल पर 
कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में प्रभावशाली मानी जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पार्टी महासचिव के तौर पर अपना पदभार औपचारिक तौर पर संभाल लेंगी। कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी मुख्यालय में कमरा आवंटित हो गया है। प्रियंका भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल में उनके पुराने कमरे में बैठेंगी। बतौर उपाध्यक्ष राहुल लंबे समय तक इसी कमरे में बैठते थे। जबकि अध्यक्ष बनने के बाद राहुल अपनी मदद के लिए के.राजू को इस कमरे में बैठाया था। प्रियंका के साथ महासचिव और पश्चिम यूपी की जिम्मेदारी पाने वाले सांसद ज्योतिरादित्य को उनके धुर विरोधी रहे दिग्विजय सिंह के कमरे में जगह मिली है। दिग्विजय के कमरा छोडने के बाद इसे आंध्रप्रदेश के प्रभारी ओमान चांडी को बैठाया गया।
प्रियंका के साथ महासचिव और पश्चिम यूपी की जिम्मेदारी पाने वाले सांसद ज्योतिरादित्य को उनके धुर विरोधी रहे दिग्विजय सिंह के कमरे में जगह मिली है। दिग्विजय के कमरा छोड़ने के बाद इसमें आंध्रप्रदेश के प्रभारी ओमान चांडी को बैठाया गया। अब चांडी और ज्योतिरादित्य दोनों एक ही कमरे में बैठेंगे। एआईसीसी में जिन केसी वेणुगोपाल की वजह से विवाद शुरू हुआ था, उन्हें वही कमरा मिल गया, जहां उनसे पूर्व के दो महासचिव संगठन बैठते आए हैं।
इसी बीच अहमद पटेल कोषाध्यक्ष बने तो मोतीलाल वोरा को चांडी के साथ कमरा शेयर करना पड़ा। अब चांडी के साथ ज्योतिरादित्य कमरा शेयर करेंगे। मोतीलाल वोरा का कमरा एक बार फिर बदल गया है। वे ठीक सामने महासचिव गुलाम नबी आजाद का कमरा शेयर करेंगे।
ये भी पढ़े :-आज का राशि फल 
एआईसीसी में जिन केसी.वेणुगोपाल की वजह से विवाद शुरू हुआ था उन्हें वही कमरा मिल गया जहां उनसे पूर्व के दो महासचिव संगठन बैठते आए हैं। जनार्दन द्विवेदी और अशोक गहलोत के बाद महासचिव संगठन का जिम्मा पाने वाले वेणुगोपाल नार्थईस्ट के कई राज्यों के प्रभारी लुईजिन्हो फैलेरियो का कमरा शेयर कर रहे थे।
पद मिलने के बाद वेणुगोपाल एक दिन महासचिव संगठन के कमरे में कुछ देर आकर बैठे तो वरिष्ठ नेताओं ने उनके निकलते ही कमरे में ताला लगवा दिया। करीब दो सप्ताह बाद नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद कमरों के आवंटन के साथ बाहर नेम प्लेट भी लग गई हैं।
कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में प्रभावशाली मानी जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पार्टी महासचिव के तौर पर अपना पदभार औपचारिक तौर पर संभाल लेंगी। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियों का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिये करेंगी। इस सिलसिले में उनके 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की संभावना है।
इससे पहले प्रियंका 7 फरवरी को पहली बार पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई हुई है।
राहुल ने बैठक में सभी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा है। राहुल ने शनिवार को भी कांग्रेस संसदीय दल के नेताओं और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई हुई है, जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को भी चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के दोनों नवनियुक्त प्रभारियों प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक की। बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। हालांकि ये सभी बुधवार को पदभार संभालेंगे।
ये भी पढ़े :-बापू के पुतले पर गोलियां बरसाने वाली पूजा शकुन और उसका पति गिरफ्तार 
अब बृहस्पतिवार को होने वाली अगली बैठक में पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के संबंध में नेताओं से चर्चा की। प्रियंका को पूर्वी यूपी की 43 लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी और भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर लोकसभा सीट आती हैं।कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कमरा आवंटित हो गया है। प्रियंका अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कक्ष के बगल में उनके पुराने कमरे में ही बैठेंगी।
बतौर उपाध्यक्ष राहुल ने इसी कमरे से शुरुआत की थी और लंबे समय तक इसी में बैठते रहे थे। पार्टी महासचिव के तौर पर अपनी नियुक्ति के समय 23 जनवरी को प्रियंका विदेश में थीं, जहां से वह सोमवार को ही वापस लौटी हैं। वापसी के बाद उन्होंने राहुल गांधी से मिलने के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की थीं।

Back to top button