कांग्रेस नेता मणिशंंकर अय्यर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी का अपमान किया

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ी टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने कहा है कि पूरे विश्व में कोई ऐसा दूसरा व्यक्ति नहीं है जो मोदी जैसी झूठी राजनीति करता हो।

उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्‍पणी को गलत करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी का अपमान करना और कांग्रेस के बारे में गलत प्रचार करना निंदनीय है।

कहा- पूरे विश्व में मोदी जैसी झूठी राजनीति करने वाला दूसरा नहीं

वह यहां बार एसोसिएशन के कार्यालय में कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला के साथ एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्‍हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झूठ की राजनीति  करते हैं। उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. राजीव गांधी पर जिस  तरह की टिप्‍पणी की है वह बहुत दुखद है। कांग्रेस के बारे में भी वह गलत प्रचार कर रहे हैं। इस तरह की भाषा सही नहींं है।

कहा- कांग्रेेस सरकार के समय में भी हुई थीं सर्जिकल स्ट्राइक, पर कभी बखान नहीं किया

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पांच साल तक विदेशों की यात्रा पर रहने वाले नरेंद्र मोदी अब देश की जनता का ध्यान भटकाकर सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर वोट लेने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय में भी कई बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई हैं, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसका बखान नहीं किया। मोदी राज में देश में विकास नहीं हो पाया। पूरे विश्व में कोई ऐसा दूसरा व्यक्ति नहीं है जो मोदी जैसी झूठी राजनीति करता हो।

कांग्रेस का विजन जॉब पैदा करना: पित्रोदा

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमेन सैम पित्रोदा ने कहा कि मोदी सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है जबकि कांग्रेस का एजेंडा क्लियर है।  कांग्रेस का विजन जॉब पैदा करना है। वह कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में प्रचार करने के बुधवार को अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और अरदास भी की।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जितने भी वादे किए थे, किसी को भी पूरा नहीं किया। सैम ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य के लिए लड़ा जा रहा है। आज हमारे बच्चे विदेशों में भाग रहे है। जिन्हें अपने ही देश में रोकना जरूरी है।

Back to top button