कश्मीर में आई बाढ़ के बीच शख्स ने बछड़े को बचाया, कंधे पर टांगा और प्लास्टिक की बोरी से ढका

वीडियो में साफ दिखता है कि पानी और मलबे के बीच वह शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना बछड़े को कंधे पर उठाकर ले जा रहा है। वह लगातार कोशिश करता है कि बछड़ा भीग न जाए और उसे किसी तरह सुरक्षित जगह पहुंचाया जा सके।

जम्मू से हाल ही में एक भावुक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स बाढ़ जैसे खतरनाक हालात में फंसे एक बछड़े को अपने कंधे पर उठाकर सुरक्षित जगह ले जाता हुआ नजर आ रहा है। चारों तरफ पानी फैला हुआ है, सड़कें टूटी हुई हैं और मलबा बहता हुआ दिख रहा है। तेज बारिश और उफनते पानी के बीच भी वह शख्स बछड़े को प्लास्टिक से ढककर उसे भीगने से बचाने की कोशिश करता है। उसकी यह हिम्मत लोगों का दिल छू रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नरिंदर सिंह (@narindersingh3071) नाम के यूजर ने शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “गौ माता की सेवा का मिलेगा आशीर्वाद। बाढ़ के हालात में गौ माता को सुरक्षित रखते हुए गौ मां के सेवक।” इस पोस्ट को देखकर लोग लगातार उस शख्स की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते जम्मू संभाग में भारी बारिश हुई थी। इस बारिश ने कई जगह तबाही मचा दी। अचानक बादल फटने, बाढ़ आने और नदियों में तेज उफान से हालात बहुत बिगड़ गए। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ और कई पुल व सड़कें टूट गईं। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोग परेशान हो गए और उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इन्हीं हालात के बीच यह वीडियो सामने आया, जिसमें इंसानियत और करुणा की एक बड़ी मिसाल देखने को मिली।

बाढ़ में बछड़े को बचाता दिखा शख्स
वीडियो में साफ दिखता है कि पानी और मलबे के बीच वह शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना बछड़े को कंधे पर उठाकर ले जा रहा है। वह लगातार कोशिश करता है कि बछड़ा भीग न जाए और उसे किसी तरह सुरक्षित जगह पहुंचाया जा सके। सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर भावुक हो गए और कमेंट्स के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो 28 अगस्त, 2025 को शेयर किया गया था। अब तक इसे 5 लाख 87 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 97 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। हजारों लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं और उस शख्स को “सच्चा हीरो” बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “यकीन मानिए, वह वाकई एक रत्न है।” दूसरे ने लिखा, “अच्छे दिल वाले इंसान।” वहीं, एक और यूजर ने कहा, “इस आदमी के लिए बहुत सम्मान।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button