कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, सिक्युरिटी फोर्सेस ने 3 आतंकियों को घेरा

  • श्रीनगर. कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार को सिक्युरिटी फोर्सेस और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। फोर्सेस ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है। 13 अगस्त को शोपियां में एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए थे और 2 जवान शहीद हो गए थे। बता दें कि बीते कुछ महीने से कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए सिक्युरिटी फोर्सेस ऑपरेशन क्लीन चला रही हैं। 
    कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, सिक्युरिटी फोर्सेस ने 3 आतंकियों को घेरा

    आर्मी बेस पर आतंकियों ने किया था हमला…

    – 11 अगस्त की रात कश्मीर के कुपवाड़ा के कलारूस फॉरेस्ट एरिया में बने आर्मी हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें एक जवान जख्मी हो गया।
    – त्राल में सुरक्षा बलों ने भारत में अलकायदा के चीफ जाकिर मूसा समेत 3 आतंकियों को घेर रखा था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। 
    – 12 अगस्त को पाक ने पुंछ में एलओसी के पास सीजफायर वॉयलेशन किया। बॉर्डर से सटे इलाके में पाक की गोलीबारी से एक महिला की मौत हो गई। एक अगस्त तक पाक की तरफ से 285 बार सीजफायर वॉयलेशन हो चुका है।

    अगस्त में 5 एनकाउंटर

    – 5 अगस्त को सोपोर में सिक्युरिटी फोर्सेस ने एनकाउंटर में 3 आतंकियों को मार गिराया। पुलिस का एक जवान जख्मी हुआ था। फोर्सेस ने 3 एके-47 राइफलें भी बरामद की थीं।
    – 4 अगस्त को फोर्सेस ने अनंतनाग में एनकाउंटर में यावर नाम के एक आतंकी को मार गिराया। यावर ने एक महीने पहले ही हिजबुल मुजाहिदीन ज्वाइन किया था। यावर पत्थरबाजी की कई घटनाओं में शामिल था। उसने जुलाई के पहले हफ्ते में हिजबुल ज्वाइन किया था। यावर ने पुलिस गार्ड से एक सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) लूटी थी। एक राइफल, 2 मैगजीन और 40 राउंड गोलियां बरामद की गई थीं।
    – 3 अगस्त को ही कुलगाम में सिक्युरिटी फोर्सेस ने 2 आतंकियों को मार गिराया था।
    – 1 अगस्त को सिक्युरिटी फोर्सेस ने पुलवामा के हाकरीपोरा में एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अबु दुजाना समेत 2 आतंकियों को मार गिराया था। दुजाना पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्तिस्तान का रहने वाला था।
    – 30 जुलाई को पुलवामा जिले में सिक्युरिटी फोर्सेज और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस दौरान तहाब एरिया में 2 आतंकी मारे गए। जिसके बाद जिले के सम्बूरा, तहाब और इससे लगे इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किया और फोर्स पर पत्थर बरसाए। सिक्युरिटी फोर्सेज को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

    ये भी पढ़ें:- अभी अभी: तीन तलाक पर बोले पीएम मोदी, कहा- मुस्लिम महिलाओं को…!

    जून में हुए आतंकी हमले में 6 जवान शहीद

    – 16 जून को कश्मीर के अचबल में आतंकियों ने घात लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इसमें 6 पुलिसवाले शहीद हो गए। आतंकियों ने भागने के पहले इन जवानों के चेहरे बिगाड़ दिए थे। ये लोग रूटीन राउंड पर निकले थे। 
    – वहीं, 15 जून को घाटी के हैदरपुरा इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकियों ने पुलिस जवानों पर हमला किया था। इसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

    कश्मीर में 7 महीने में 109 आतंकी ढेर, हर दिन हुई एक आतंकी वारदात

    – कश्मीर और आतंकवाद पर होम मिनिस्ट्री की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर में 7 महीनों में औसतन हर दिन एक आतंकी वारदात हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि 7 महीनों में मारे जाने वाले आतंकियों की तादाद 109 है, जो कि इस दशक में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2016 में 150 आतंकी मारे गए थे, लेकिन ये आंकड़ा पूरे साल का था।
    – रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पिछले साल हुई आतंकी वारदातों से तुलना करें तो इस साल 23 जुलाई तक इनमें 25 पर्सेंट तक का इजाफा भी दर्ज किया गया है। 1 जनवरी से लेकर 23 जुलाई के बीच घाटी में 184 हिंसक आतंकी वारदातें हुई हैं।
    – पिछले साल इसी समयसीमा के भीतर ऐसी 155 वारदातें हुई थीं, जबकि 2016 में ऐसी कुल 322 आतंकी वारदातें हुई थीं। 2015 में 208 और 2014 में ऐसी 222 आतंकी वारदातें हुई थीं।
Back to top button