कलियुगी बेटों ने संपत्ति के लालच में पिता को गोली से उड़ाया

download (1)संपत्ति के लालच में कलियुगी बेटों राहुल व संदीप ने बीकेटी में किसान रामशरण को पहले लोहे की रॉड से पीट-पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद बेटे फरार हो गए। किसान ने मौके पर ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दबिश दे रही है।

बीकेटी के गांव देवरी रुखारा निवासी किसान रामशरण गोस्वामी (60) का कई सालों से अपनी पत्नी लज्जावती, बेटे राहुल, संदीप कुमार से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

इसके चलते किसान रामशरण गोस्वामी कई सालों से गांव देवरी रूखारा में ही सीतापुर रोड पर रामपुर बेहड़ा तिराहे के सामने बने अपनी बहन तारादेवी के घर में रहता था।

किसान के पुत्रों व पत्नी ने किसान के खिलाफ संपत्ति विवाद को लेकर कई बार बीकेटी थाने व कई अन्य आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिए लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। नाराज होकर किसान एक महीने पहले अपनी रिश्तेदारी में चला गया था।

 
Back to top button