कर्नाटक : बस में आग लगने से सात लोग जिंदा जले

बेंगलुरु । कर्नाटक के चित्रदुर्ग ज़िले के हिरियुर तालुक अंतर्गत केआर हल्ली के निकट बुधवार सुबह विजयपुरा से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में आग लगने से सात लोग जिंदा जल गए। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। इस बस में सवार करीब तीस लोग मामूली तौर पर जख्मी हुए हैं, जिनको स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद हिरियूर पुलिस अधीक्षक राधिका घटना स्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शुरुआती रिपोर्टों में आग लगने का कारण इंजन में आई खराबी बताया गया है। बस का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। यात्रियों ने बस यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किए थे। हिरियुर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज की गई है।

Back to top button