कर्नाटक के मंदिर में 3 पुजारी की हत्या, मचा हड़कंप

बेंगलुरू । कर्नाटक के मांड्या जिले के अरकेश्वर मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को तीन पुजारियों की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। यह घटना मांड्या में गट्टालु गांव की है, जो बेंगलुरू से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
ये भी पढ़ें- CBI ने रिश्वत लेते BCAS के सहायक निदेशक को किया गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि पुजारियों के सिर पत्थरों से कुचल दिए गए हैं। इसके बाद हमलावरों ने मंदिर में मौजूद तीन दानपात्रों को तोड़कर उसमें से पैसे निकालकर भाग खड़े हुए। अपने पीछे ये बस कुछ सिक्के छोड़ गए थे। पुलिस ने तीन पुजारियों की पहचान गणेश, प्रकाश और आनंद के रूप में की है।
पुलिस के अनुसार, सबसे पहले ग्रामीणों की नजर शवों पर पड़ी। सुबह-सुबह जब उन्होंने मंदिर के दरवाजे को आधा खुला हुआ देखा, तभी उन्हें कुछ गलत होने का शक हुआ। पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों ने परिसर में प्रवेश करते ही पुजारियों के शवों को खून से लथपथ देखा और इसके साथ ही उनकी नजर चारों ओर  बिखरे हुए पत्थरों पर भी पड़ी।”
ये भी पढ़ें- जानिए क्या होती है NDPS एक्ट की धारा 27 ए? जो बढ़ा सकती है रिया की मुश्किले
पुलिस ने कहा कि ये पुजारी मंदिर परिसर में देवताओं के साथ-साथ हुंडियों की रक्षा करने के लिए सोते थे। यह मंदिर मुजराई विभाग (धार्मिक और धर्मार्थ विभाग) के अंतर्गत आता है और अपने संग्रह के चलते यह ‘बी’ श्रेणी में शुमार है।
पुलिस को शक है कि हमलावर तीन से अधिक हो सकते हैं और वे नकदी और कीमती सामानों को लूटने के मकसद से आए होंगे। इस बीच, मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और कहा कि राज्य सरकार जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करेगी।
The post कर्नाटक के मंदिर में 3 पुजारी की हत्या, मचा हड़कंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button