कर्ज वसूली के लिए आज नीलाम होगा विजय माल्या का ‘किंगफिशर हाउस’

एVijay-Mallya-580x395-300x204जेन्सी/नई दिल्ली : कर्ज वसूली के लिए विजय माल्या के किंगफिशर हाउस को नीलामी की जाएगी. आज एसबीआई की ओर से यह नीलामी कराई जाएगी. मुंबई के विलेपार्ले इलाके में ये बंगला स्थित है. इसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपए आंकी गई है. देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने माल्या को सबसे ज्यादा 1600 करोड़ रुपये का कर्ज दे रखा है.

गौरतलब है कि 7800 का कर्ज सूद के साथ माल्या पर अब नौ हजार करोड़ से ज्यादा हो चुका है. एसबीआई माल्या के खिलाफ 17 बैंकों के मोर्चे की अगुवाई कर रहा है जो माल्या को देश में रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए थे लेकिन उसके पहले माल्या रफूचक्कर हो गए.

विजय माल्या के खिलाफ पांच और केस में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. ऐसे में विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. हैदराबाद कोर्ट ने माल्या के खिलाफ अलग-अलग पांच मामलों में गैर जमानती वारंट जारी किया है. हालांकि, माल्या देश में नहीं हैं और उनके देश लौटने के भी कोई संकेत नहीं हैं.

सीबीआई ने अपनी गलती मानते हुए ये साफ कर दिया कि माल्या को हिरासत में लेने का जो डिटेंशन लुकआउट नोटिस जारी किया गया था वो गलत था. लेकिन, इस कबूलनामे में जो खुलासा हुआ है उससे सीबीआई खुद अपने जाल में फंसती नजर आ रही है.

सीबीआई प्रवक्ता ने लुकआउट मामले में गलती मानते हुए कहा है कि 23 नवंबर को आईबी इमीग्रेशन ने जानकारी दी कि विजय माल्या लंदन से आने वाले हैं. सीबीआई को ये महसूस हुआ कि उनकी हिरासत नहीं होनी चाहिए इसलिए सीबीआई ने उनकी हिरासत का लुकआउट नोटिस वापस लेकर सिर्फ जानकारी देने वाला लुकआउट नोटिस जारी करा दिया.

Back to top button