करोड़ों की सैलरी के बाद भी यह शख्स चुराता था खाना, अब गई नौकरी

करोड़ों की सैलरी पाने वाला कोई शख्स ऑफिस कैंटीन से सैंडविच चुराता होगा, यह सुनकर आप अचरज में पड़ जाएंगे। लेकिन, ऐसा सच में हुआ है और उस शख्स की नौकरी भी इसी जुर्म में चली गई। फैइनैंशल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिटी ग्रुप ने अपने सबसे सीनियर बैंकरों में शुमार पारस शाह को इसलिए सस्पेंड कर दिया क्योंकि उनपर ऑफिस कैंटीन से खाने चुराने का आरोप था। पारस सिटी ग्रुप के लंदन स्थित यूरोप के मुख्यालय में पोस्टेड थे।

31 वर्षीय पारस शाह यूरोप के सबसे महंगे क्रेडिट ट्रेडर्स हैं। वह सात साल एचएसबीसी में गुजारने के बाद वर्ष 2017 में सिटी ग्रुप में आए थे। डेली मेल के आकलन के मुताबिक, उनकी सैलरी एक मिलियन पाउंड यानी लगभग 9 करोड़ रुपये के करीब रही होगी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का कर्ज जानकर हर भारतीय को होगी ख़ुशी, महंगाई ने तोड़ दी कमर
पारस शाह को ऐसे समय में सस्पेंड किया गया है, जब सिटी ग्रुप अपने कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा करने वाला था। उनके दो पूर्व सहकर्मियों ने फाइनैंशल टाइम्स को बताया कि पारस एक सफल ट्रेडर हैं और काफी पसंद किए जाते रहे हैं। आरोप है कि वह कैंटीन से सैंडविच चोरी करते रहे हैं, लेकिन यह साफ नहीं है कि उन्होंने यह हरकत कितनी बार की है।
पारस शाह के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2010 में बाथ यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स
में ऑनर्स की डिग्री ली थी और उसी साल एचसीबीसी के फिक्स्ड इनकम ट्रेडिंग विभाग से अपने करियर की शुरुआत की थी।





