करियर के शुरुआती दिनों में ऐसी दिखती थीं शिल्पा शेट्टी, सर्जरी कराकर बन गईं बला की खूबसूरत

शिल्पा शेट्टी कई लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस तो हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। शिल्पा 8 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। 44 साल की होने जा रहीं शिल्पा आज भी कई हसीनाओं को मात देने का माद्दा रखती है। उनके जन्मदिन पर हम आपके लिए लाए हैं उनके बचपन की ये फोटोज..

शिल्पा ब्रिटिश रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर 5’ की विनर रह चुकी हैं। इंडिया में बिकने वाली ओके मैगजीन के पहले इश्यू के कवर पेज पर शिल्पा की तस्वीर थी।

‘मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने’ से लेकर ‘शट अप एंड बाउंस’ तक उन्होंने कई बेहतरीन आइटम सॉन्ग भी किए फिर योगा किया।
शिल्पा शेट्टी ने खुद बताया कि इस मेकओवर के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। शिल्पा ने बताया था कि उनकी इस फिट बॉडी का राज योग हैं और साथ ही वो पौष्टिक और संतुलित खाना लेती हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में जब शिल्पा शेट्टी ने एंट्री की थी तब भी उनका लुक आज से काफी अलग था। उस दौरान इंडस्ट्री में उनके अपने लुक को लेकर भी काफी मेहनत की थी लेकिन असली बदलाव उनकी जिंदगी में तब आया जब उन्होंने योग करने की ठानी। इसके बाद शिल्पा ने योग से दुनिया को भी रूबरू कराया।

शिल्पा ने साल 1993 में फिल्म ‘बाजीगर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसी साल उनकी एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैं खिलाडी तू अनाड़ी’ भी रिलीज हुई। प्लॉस्टिक सर्जरी करवाने वाली हसीनाओं में शिल्पा का भी नाम आता है। शिल्पा ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।

शिल्पा अब तक 45 से ज्यादा हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। शायद ही कोई और अभिनेत्री उनकी जितनी भाषाएं जानती हो।
शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में ही खुद के और अक्षय कुमार के बारे में अफेयर की खबरें छापने के लिए एक मैगजीन के खिलाफ केस किया था। 22 नवंबर 2009 को शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली थी। शिल्पा, राज की दूसरी पत्नी हैं। शिल्पा और राज का एक बेटा भी है वियान।