करवा चौथ के लिए मेहंदी की ऐसी डिजाइन, जो आपको कहीं देखने को नहीं मिलेगी

भले ही करवा चौथ में अभी पूरे दस दिन हैं, लेकिन आप चाहें तो हाथों की मेहंदी की डिजाइन को सेव कर लें। अभी से डिजाइन को सेव कर लेंगी, तो आपको उस वक्त ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
करवा चौथ का त्योहार जल्द ही आने वाला है, ऐसे में विवाहित महिलाएं इसकी तैयारी में जुटी हैं। इस साल की बात करें तो इस बार दस अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा।
भले ही करवा चौथ में अभी पूरे दस दिन का समय बाकी हो, लेकिन अगर आप मेहंदी की डिजाइन को अभी से सेव कर लेंगी तो त्योहार के दिन आपको जल्दी और आसानी से मेहंदी लगाने में मदद मिलेगी। इससे ना केवल आपका समय बचेगा, बल्कि आप बिना किसी जल्दबाजी के अपनी पसंदीदा और ट्रेंडी डिज़ाइन का चुनाव भी कर सकेंगी।
खासकर जब मेहंदी लगाने के लिए समय कम हो, तो पहले से तैयार डिजाइन का होना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। तो इस बार करवा चौथ पर हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए मेहंदी डिज़ाइन को अभी से सेव करना शुरू कर दें।
पहली डिजाइन
सबसे पहले इस डिजाइन पर नजर डालें, तो इसमें आप अपने पति के लिए कुछ संदेश लिखवा सकती हैं। मेहंदी की ऐसी डिजाइन देखने में काफी प्यारी लगती है। इसे लगवाते समय ध्यान रखें कि मेहंदी की ये डिजाइन एकदम महीन होनी चाहिए। अगर ये मोटी-मोटी लगेगी, तो इससे लुक बिगड़ सकता है। संदेश लिखवाने के बाद आप इसपर हैप्पी करवा चौथ भी लिखवा सकती हैं।
दूसरी डिजाइन
यदि पूरे भरे-भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद है तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। खास बात ये है कि ये डिजाइन है भी काफी आसान। इसमें एक हाथ की बाजू पर सदा सौभाग्यवती भव: लिखवाएं। इसके अलावा अपनी हथेली पर तबला बनाकर उसके साथ अपने पति का नाम बड़ा-बड़ा लिखवाएं।
तीसरी डिजाइन
करवा चौथ का दिन पति-पत्नी को समर्पित होता है। ऐसे में अपने हाथों पर ऐसे चांद की पूजा करते कपल की तस्वीर बनाएं। इस मेहंदी को भी महीन कोन से ही बनाएं, ताकि ये रचकर और भी खूबसूरत लगे। कपल के साथ इस मेहंदी में चमकता हुआ चांद भी बनाएं, उसके बिना आपकी ये डिजाइन अधूरी है।
चौथी डिजाइन
कुछ अलग सी डिजाइन तलाश कर रही हैं तो ये अच्छा विकल्प है। इसमें आपको एक हथेली पर तो आपको चांद का इंतजार करती महिला की तस्वीर बनानी है और दूसरी हथेली पर पूजा कर रहे विवाहित जोड़े की झलक दिखाएं। इन दोनों झलकियों को आस-पास अच्छी तरह से सजा लें।
पांचवी डिजाइन
महिलाएं इस दिन खास तरह से तैयार होती हैं। इसलिए लहंगा-या साड़ी पहनकर चांद की पूजा करती हुई महिला की तस्वीर अपनी मेहंदी पर बनाएं। इसके आस-पास मेहंदी को खूबसूरत बनाने के लिए जलते हुए दिए की झलक दिखाएं। इससे मेहंदी और भी कमाल की दिखने लगेगी।