करणी सेना ने ग्राम प्रधान अमित इतिहास को किया सम्मानित

अकबरपुर इटौरा जालौन। पंचायत और समाज के बिभिन्न मुद्दों पर सराहनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और अकबरपुर इटौरा ग्राम प्रधान अमित इतिहास को आज करणी सेना ने उनके गांव आकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की ।
आज करणी सेना के प्रदेश कार्यालय प्रभारी बृजेन्द्र प्रताप सिंह तोमर के साथ कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष डॉ पंकज सिंह राजावत ,जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह राजावत, मीडिया प्रभारी बिक्रम प्रताप सिंह,तहसील सचिव घाटमपुर सूर्य प्रताप सिंह तथा वैभव सिंह आदि करणी सेना के पदाधिकारियों ने अकबरपुर इटौरा पहुँच कर पांच राष्ट्रीय व दो अंतरराष्ट्रीय पुरुष्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्राम प्रधान अमित इतिहास को सेवा सम्मान पत्र और शाल तथा श्रीफल से सम्मानित किया।
करणी सेना के कानपुर जिलाध्यक्ष डॉ पंकज सिंह राजावत ने कहा कि हमे गर्व होता है कि हमारे क्षेत्र में ऐसे भी लोग है जिन्होंने समाज सेवा व जनप्रतिनिधितध्व में सिर्फ प्रदेश ही नही देश – विदेश भी नाम किया है। हम सब उनसे प्रेरणा लेते हैं। उनके सेवा कार्यों के लिए ही आज करणी सेना ने उन्हें उनके गांव आकर सम्मानित किया है। करणी सेना को ऐसी प्रतिभाओं पर गर्व है ।कम समय में पांच राष्ट्रीय अवार्ड हासिल कर उन्होंने हम सबका मान बढ़ाया है , युवाबर्ग अमित जी से प्रेरणा ले रहा है। इस अवसर पर मानवेंद्र प्रताप सिंह , शिवम सिंह तोमर , करनी सेना मातृ शक्ति जिला अध्यक्ष जालौन आराधना चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





