करंट लगने से किसान की मौत, बाल-बाल बचा पिता, पशुओं के लिए मशीन से काट रहे थे चारा

जिले के गांव कोटसुखिया में मशीन से पशुओं का चारा काटते समय करंट लगने से युवा किसान की मौत हो गई। उसके साथ खड़े उसके पिता को भी करंट का झटका लगा जिससे वे बेहोश हो गए।

किसान नायब सिंह और उनका इकलौता बेटा बलजिंदर सिंह अपने पशुओं के लिए मशीन से चारा काट रहे थे। मशीन से करंट लगने से दोनों पिता-पुत्र बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बलजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि उनके पिता नायब सिंह को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

बलजिंदर सिंह ठेके पर जमीन लेकर खेती और पशुपालन करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बलजिंदर टैक्सी भी चलाता था। वह 12 साल के बेटे का पिता था।

Back to top button