कम उम्र में ही लग गया है चश्‍मा, तो आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे 6 फूड्स

आजकल स्‍मार्टफोन के ज्‍यादा इस्‍तेमाल से कम उम्र में ही लोगों को चश्‍मा लग रहा है। अगर आप भी इस समस्‍या से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शाम‍िल करना चाह‍िए ज‍िनमें व‍िटाम‍िन और पोषक तत्‍व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं और उन्‍हें स्‍वस्‍थ रखते हैं।

आज के समय में स्‍मार्टफोन लोगों की ज‍िंदगी का अहम ह‍िस्‍सा बन गया है। वहीं द‍िनभर फोन और लैपटॉप चलाने से आंखों पर काफी गहरा असर पड़ता है। इस कारण कम उम्र में ही लोगों के आंखों की रोशनी कम होने लगी है। पहले तो बड़े बुजुर्गों को ही चश्‍मा लगाते हुए आपने देखा होगा, लेक‍िन आज के समय बच्‍चों को भी चश्‍मा लग रहा है। इसके पीछे कई कारण ज‍िम्‍मेदार हो सकते हैं।

आजकल माता-प‍िता दोनों वर्किंग होते हैं। ऐसे में वे द‍िन-दि‍नभर घर पर नहीं रहते हैं। रही बात बच्चों की ताे वे पेरेंट्स की गैरमौजूदगी में फोन पर गेम खेलते हैं। वहीं कंप्‍यूटर या लैपटॉप पर भी घंटों समय ब‍िताते हैं। इससे उनकी आंखाें पर गहरा असर पड़ता है। ठीक यही काम बड़ों के साथ भी होता है। द‍िनभर ऑफ‍िस में काम करने के बाद देर रात तक फोन चलाने से उनकी आंखें भी खराब हो रही हैं। अगर आपको भी साफ नहीं द‍िखाई देता है या आंखों की रोशनी कम हाे गई है तो आपको अपनी डाइट पर ध्‍यान देना चाह‍िए। आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो नेचुरल तरीकों से आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। आइए उन फूड्स के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं –

गाजर

गाजर को आंख की रोशनी बढ़ाने का वरदान है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए आंखों की रेटिना को मजबूत करने का काम करते हैं। इन्‍हें आपको अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। आप इसका सलाद बनाकर भी खा सकते हैं। चाहें तो गाजर का जूस भी पी सकते हैं।

बादाम और सूरजमुखी का बीज

इन दोनाें ड्राई फ्रूट्स में वि‍टाम‍िन ई के साथ ही साथ ओमेगा 3 फैटी एसि‍ड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर होते हैं। इसके ल‍िए आपको रोजाना भीगे हुए बादाम और सूरजमुखी के बीज का सेवन करना चाह‍िए।

साल्‍मन

अगर आप नॉन वेज‍िटेर‍ियन हैं तो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लि‍ए साल्‍मन फ‍िश का सेवन जरूर करें। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साल्‍मन आंखों की ड्राईनेस को दूर करती है। कुल म‍िलाकर ये आंखों को जरूरी पोषण प्रदान करती है।

शकरकंद

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये आंखों को एजिंग से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मददगार माना जाता है। ये आंखाें को भी हेल्‍दी रखता है। आपको इसे डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए।

अंडे

अंडे की जर्दी (पीला ह‍िस्‍सा) में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। ये आंखों से जुड़ी बीमार‍ियों के खतरे को कम करते हैं। इसे खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

आंवला

आंवले को व‍िटाम‍िन सी और एक का बढ़ि‍या स्‍त्रोत माना जाता है। ये दोनों ही आंखों के ल‍िए फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना आंवला खाते हैं तो इससे आखों की रोशनी तेज होती है।

Back to top button