कब्रिस्तान ले जा रहे थे दफनाने, अचानक मुर्दे ने कर दी ऐसी हरकत सब रह गए सन्न…

गुजरात के पालनपुर में एक अनोखी घटना सामने आई है. यहां एक जनाजे पर ले जाए जा रहे शव में अचानक चेतना आ गई. डॉक्टरों ने जिस युवक को मृत घोषित कर दिया था वह अचानक जिंदा हो गया.

यह हैरान करने वाली घटना पालनपुर के जनता नगर की है. यहां मजदूरी करने वाले नदीम नागोरी को लू लगने के बाद महाजन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. रविवार की सुबह अचानक उनकी सांसे चलना बंद हो गई. डॉक्टर्स ने नदीम को मृत घोषित कर दिया. 

नदीम के परिवार वाले उनकी मौत से सदमे में आ गए. पूरा परिवार गम में डूब गया. रिश्तेदारों को नदीम के मौत की खबर दी गई.

इसके बाद नदीम के जनाजे की तैयारी की गई. नदीम का जनाजा जब कब्रिस्तान पहुंचा. शव को दफनाने की तैयारी चल रही थी तभी लोगों ने देखा कि नदीम की सांस अचानक चलने लगी है. 

200 करोड़ की शाही शादी, मेहमानों के लिए बुक कराए गए 200 हेलीकॉप्टर

उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. उसके शरीर में चेतना लौटी. डॉक्टर्स ने भी नदीम को बचाने की कोशिश की लेकिन उसने दोबारा दम तोड़ दिया. 

वहीं, परिवार वालों का आरोप है कि महाजन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने नदीम को सुबह 8 बजे मृत घोषित कर दिया था. लेकिन वह 12 बजे तक जीवित था. इसके बाद उसकी मौत हुई है. इस मामले में हॉस्पिटल ट्रस्ट संचालकों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. 

 

Back to top button