विश्व का सबसे बड़ा कद्दू बना आकर्षण, हर रोच बढ़ता है वजन

आपने आज तक कई किस्म की सब्जियां देखी होंगी। कई सब्जियों का आकार तो इतना बड़ा होता है कि देखने वाले भी आश्चर्यचकित रह जाते हैं। ऐसा ही एक विशालकाय कद्दू आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कद्दू का वजन 550 किलो है। इस कद्दू को जर्मनी के फ्रैंकफुर्ट में एक व्यक्ति ने उगाया है।

हर दिन बढ़ता है चार से पांच किलो वजन
ओलिवर लैंगहेम ने अपने इस अनाखे कद्दू को ‘क्यूरबिस ओलि’ नाम दिया है। कद्दू की खेती करने के शौकीन ओलिवर के बगीचे में कई किस्म के कद्दू उगे हैं। ओलिवर ग्रीन हाउस पद्धति के तहत खेती करते हैं। ऐसा मानना है कि इस कारण उनके बगीचे में पैदा होने वाले कद्दुओं का आकार इतना बड़ा होता है। क्यूरबिस ओलि की एक खासियत यह है कि इसका वजन हर दिन चार से पांच किलो तक बढ़ता है।
महोत्सव में पहुंचे 4 लाख कद्दू
जर्मनी के शहर लुडविग्सबर्ग में दो सितंबर से विश्व कद्दू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस वार्षिक कार्यक्रम में दुनिया भर के किसान हजारों किस्म के कद्दू लेकर पहुंचते हैं। इस साल चार लाख से अधिक कद्दू इस आयोजन में पहुंचे हैं। यह महोत्सव 6 नवंबर तक चलेगा। इसे देखने के लिए दुनियाभर से दर्शक पहुंचते हैं।
1054 किलो का है रिकॉर्ड
सबसे वजनी कद्दृ का मौजूदा रिकॉर्ड 1054 किलो का है। जियांट पंपकिनडॉटकॉम के मुताबिक जर्मनी के बेनी मायर ने 2014 में सबसे वजनी कद्दू का रिकॉर्ड बनाया था।





