कद्दू खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है, शरीर को देता है ऐसे फायदे शायद ही जानते होंगे आप

कद्दू को कुछ लोग काशीफल और सीताफल के नाम से भी जानते हैं। अक्सर लोग इसे खाना पंसद नहीं करते हैं खासतौर पर यंग जनरेशन इसे खाने से बचते हैं लेकिन आपको बता दें कि इसे खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। कद्दू खाने से शरीर को कई प्रकार के औषधीय गुण मिलते हैं जो शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं।

1. कद्दू का सेवन शरीर के लिए स्वास्थयवर्धक माना जाता है इसे खाने पेट और हार्ट संबंधित बीमारियों का ख़तरा नहीं रहता है और लाभ मिलता है।

2. कद्दू खाने से शरीर को बीटा केरोटीन मिलता है जिसमें बहुत अच्छी मात्रा में विटामिन ए होता है। केरोटीन की अच्छी मात्रा के लिए पीले रंग का कद्दू खाना चाहिए।

3. बीटा केरोटीन में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होने के कारण शरीर को इससे लाभ मिलते हैं।

4. कद्दू को डंठल की तरफ से काटकर पैरों के तलवों में रगड़ने से शरीर की गर्मी खत्म होती है और पुराने बुखार को खत्म करने में असरकारी होता है।

5. कद्दू खाने से पेट संबंधित बीमारियों का ख़तरा टलता है और ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद भी मिलती है।

6. शुगर के मरीज़ों के लिए कद्दू का सेवन बहुत महत्वपूर्ण और लाभदायक बताया गया है और साथ ही इसे खाने से शुगर कि बीमारी का खतरा भी टलता है

7. कद्दू के साथ ही कद्दू का बीज भी उपयोगी माने जाते हैं इसमें विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, जिंक और फाइबर भी होते हैं जिनसे लाभ मिलता है।

8. कद्दू खाने से शरीर को एंटीबैक्टीरियल गुण मिलते हैं जिसके कारण संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलती है।

9. कद्दू में मिनरल और जिंक का एक समृद्ध स्रोत होता है और इसके बीज पुरुषों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इससे प्रोस्‍टेट के विकास को रोकने में मदद मिलती है।

10. इसके बीज खाने से मिलने वाले जिंक से शरीर कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और गंभीर बीमारियों के खतरें से शरीर को बचाया जा सकता है।

Back to top button