कच्चे आम के पने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

आम का पना गर्मियों के दिनों का सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थ है। कच्चे आम से बनने वाला पना कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार होता है। चिलचिलाती गर्मियों में आम का पना पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और शरीर के लिए आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स की आपूर्ति करता है। इन सबके अलावा भी आम का पना पीने के ढेर सारे फायदे होते हैं।
ऐसे फायदा पहुंचाता है पना
हम आपके बता दें कच्चे आम में साल्यूबल फाइबर होता है जो पाचन में मदद करता है। इसके अलावा इसमें ईस्टर, एल्डिहाइड जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। ये पाचन तंत्र की बेहतरी के लिए काम करते हैं और कब्ज रोकने का काम करते हैं। आम का पना शरीर में इंसुलिन के स्तर को सामान्य रखता है। साथ ही इसका ग्लाइकेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है। ऐसे में यह डायबिटीज रोकने में मददगार होता है। लेकिन इसका सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।
और भी है कई लाभ
इसी के साथ एक गिलास पना में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ये सभी कंपाउंड्स प्रतिरक्षा तंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार होते हैं। स्किन की सेहत के लिए भी आम का पना बेहद लाभकारी है। कच्चे आम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन ए आंखों के लिए जरूरी विटामिन है।





