कंगाल से करोड़पति गैंगस्टर इस चोरनी से परेशान थी पुलिस, इस रवैये से आजिज था पति, जानिए वजह….

शुक्रवार को खगडिय़ा रेल पुलिस ने शातिर महिला अटैची लिफ्टर बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली निवासी बैजनाथ साह की पत्नी चंद्रकला देवी उर्फ संगीता उर्फ कानी को गिरफ्तार किया है। वह अपना गैंग चलाती है। जिले के अटैची लिफ्टर गैंग के सदस्यों का जाल देश के कोने-कोने तक फैला है।

अटैची चोरी की कई बड़ी घटनाओं में बेगूसराय के लिफ्टरों का नाम आ चुका है। दो वर्षों में यहां के डेढ़ दर्जन लिफ्टरों को अन्य राज्यों की पुलिस गिरफ्तार कर ले जा चुकी है। गिरोहों में महिलाएं भी हैं।  

15 वर्ष में कंगाल से करोड़पति बनने का सफर  

कभी खाने के लिए मोहताज रहने वाली चंद्रकला आज करोड़ों की मालकिन है। चंद्रकला ने महज 15 वर्ष में ये संपत्ति जमा की है। बेगूसराय शहर और कोरिया गांव के अलावा मुंगेर व खगडिय़ा जैसे कई जिलों में उसके आलीशान मकान हैं। चंद्रकला ने मायके कोरिया गांव में दस कट्टा जमीन पर मार्केट एवं घर बनाया है। उसकी कीमत करोड़ों में है।

17 वर्ष पूर्व पति ने छोड़ दिया था

चंद्रकला ने जब पेट पालने के लिए गलत रास्ता चुना तो पति ने विरोध किया। जब वह नहीं मानी तो 2002 में उसने उसे छोड़ दिया था। तबसे वह मायके कोरिया में रहती है। 

भाई-भतीजे गिरोह में 

चंद्रकला ने ट्रेन से अटैची चोरी करने वाले गिरोह में अपने दो भाइयों फूलो साह और मनोज सोनी उर्फ डग्गा के अलावा भतीजे जितेंद्र सोनी, प्रवीण सोनी एवं परिवार के अन्य सदस्यों को शामिल किया है। जितेंद्र सोनी अटैची लिङ्क्षफ्टग के एक मामले में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा जेल से छूटकर बाहर आया है।

चंद्रकला ने बेगूसराय के जीडी कालेज के पीछे लगभग 4 कट्ठा जमीन खरीद कर भव्य मकान बनवाया है। बरौनी रेल डीएसपी एके झा ने बताया कि चंद्रकला देवी कई बार जेल जा चुकी है। गैंग में शातिर महिलाएं एवं युवतियां हैं। गैंग का संचालन खुद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button