और बोल पड़ी बच्चन बहू ऐश्वर्या, न चुप थीं, न रहेंगी

 महिलाओं के साथ हुए यौन शोषण से जुड़े मामलों की आवाज़ दिन ब दिन मुखर होती जा रही है। कुछ सेलेब्स आपबीती बता रही हैं तो कुछ ऐसे घृणित कार्य करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने के साथ उनके समर्थन में आगे आई हैं।

बच्चन बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस मामले में बोलने से पीछे नहीं हटी हैं। मुंबई में एक बातचीत में ऐश ने कहा कि ये जानकर अच्छा लग रहा है कि मीडिया सजग है और इस समय महिलाओं की आवाज़ को सही प्लेटफॉर्म दे रहे है। अब कानून को अपना काम करना है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि इस मुद्दे पर वो हमेशा बोलती आई हैं। पहले ही बोला है। आज भी बोल रही हैं और हमेशा बोलती रहेंगी। ऐश ने कहा कि यौन प्रताड़ना बॉलीवुड के लिए कोई नया शब्द नहीं है लेकिन अब बड़े पैमाने पर इसकी गंभीरता को समझा जा रहा है। कानून के प्रति जागरूकता और सोशल मीडिया की सजगता के चलते ये संभव हुआ है।

फिलहाल मी टू अभियान जोरों पर है। शुरुआत तनुश्री दत्ता से हुई जिन्होंने दस साल एक फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर की तरह से उनके साथ की गई छेड़खानी का मुद्दा उठाया। मामला अब पुलिस में है और महिला आयोग ने दस दिन में नाना को अपना जवाब देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button