अब तबाह हो जाएगा ये देश; राष्ट्रपति ओबामा को दी मां की गाली

नई दिल्ली। ड्रग्‍स के खिलाफ चलाए गए अपने अभियान और अन्‍य कई वजहों से विवादों के घेरे में आए फिलीपीन्‍स के राष्‍ट्रपति रॉड्र‍िगो दुतर्ते ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है।

अब तबाह हो जाएगा ये देश; राष्ट्रपति ओबामा को दी मां की गाली

इस बार उन्‍होंने किसी और को नहीं बल्कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को निशाना बनाया है और उन्‍हें मां की गाली दे दी है।
रॉड्र‍िगो ने सोमवार को ओबामा को ‘…का बेटा’ कहा और चेतावनी दी कि जब वे लाओस में मिलें तो वह उन्‍हें मानवाधिकार के मुद्दे पर लेक्‍चर नहीं दें। दरअसल, दुतर्ते को यह चिंता सता रही है कि जब वह लाओस में ओबामा से रूबरू होंगे तो अमेरिकी राष्‍ट्रपति फिलीपीन्‍स में ड्रग्‍स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर उनसे सवाल कर सकते हैं। बता दें कि इस अभियान में महज दो महीने के भीतर 2400 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
लाओस जाने से ठीक पहले दुतर्ते ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि आपको शिष्‍ट होना होगा। सिर्फ सवाल और बयान मत उछालिएगा। ‘…के बेटे’, मैं तुम्‍हें इस फोरम में धिक्‍कारूंगा। अगर तुमने मेरे साथ ऐसा किया तो हम सुअरों की भांति कीचड़ में लोटेगें।’
लाओस में मंगलवार को आसियान (असोसिएशन ऑफ साउथ-र्इस्‍ट एशियन नेशंस) की तरफ से वैश्विक नेताओं का एक सम्‍मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसी सम्‍मेलन से इतर ओबामा और दुतर्ते की द्व‍िपक्षीय बातचीत होनी है।
Back to top button