Cyclone Fani: ओडिशा में फानी का तांडव, अब देश के इन हिस्सों की और तेजी से बढ़ रहा है…

Cyclone Fani पुरी तट से टकराने के बाद अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है. पहले जहां पुरी में 245 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी तो अब हवा की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे हो गई है. फानी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पहले से ही मुस्तैद रहा. समुद्री किनारों से लोगों को हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया. राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक खुद इसपर नजर बनाए हुए हैं. वहीं आंध्र प्रदेश से अब खतरा टल गया है और अब वह बंगाल कीओर बढ़ रहा है. शाम तक उसके कोलकाता तट से टकराने की आशंका है. 
Cyclone Fani Latest Updates ओडिशा में तीन लोगों की मौत
खबर के मुताबिक फानी से ओडिशा में तीन लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा राज्य में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए. वहीं संचार सेवाएं भी ठप है. इस बीच राहत और बचाव कार्य जारी है.
ओडिशा में तांडव मचाने के बाद फानी अब बंगाल की ओर बढ़ रहा है. कोलकाता मौसम विभाग के मुताबिक फानी कोलकाता से 370 किमी की दूरी पर स्थित है. आज शाम तक उसके बंगाल के तट से टकराने की आशंका है.





