ऑस्ट्रेलिया: आम चुनाव के लिए पीएम स्कॉट मॉरिसन की घोषणा, इतने मई होगा मतदान…

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने देश में आम चुनाव कराए जाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि देश में फेडरल इलेक्शन 18 मई को होंगे। यह चुनाव ही मॉरिसन के तीसरी बार सत्ता में आने और प्रधानमंत्री बनने की राह साफ करेंगे।
साल 2018 में ही ऑस्ट्रेलिया के वित्तमंत्री स्कॉट मॉरिसन को मैलकम टर्नबुल के स्थान पर नया प्रधानमंत्री चुना गया था। पार्टी के भीतर हुए मतदान में मॉरिसन 40 के मुकाबले 45 वोटों से जीते थे। मगर, अब उसकी सत्ता वामपंथी विचारधारा के झुकाव वाली लेबर पार्टी की तरफ खिसक रही है।
पांच हफ्तों तक चलने वाले कैंपेन में लेबर पार्टी और उनकी लिब्रल नेशनल कोलिजन के बीच तगड़े मतभेदों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इनमें दुनिया के सबसे खराब प्रति व्यक्ति प्रदूषण फैलाने की स्थिति को कम करने से लेकर कर्मचारियों के भत्ते बढ़ाने और करों में कटौती जैसे मुद्दे शामिल होंगे।
पेरिस: पाकिस्तान फ्लाइट उड़ान भरने को थी तैयार, हो रहा एयरहोस्टेस का इंतजार तभी अचानक…
50 वर्षीय मॉरिसन ने गवर्नर-जनरल पीटर कॉसग्रोव से संसद के दोनों सदनों को भंग करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि अपने भविष्य को सुरक्षित करने का रास्ता एक मजबूत अर्थव्यवस्था पर निर्भर करता है और इसीलिए इस चुनाव में बहुत कुछ दांव पर लगा है।





