ऑस्कर सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा करेंगी ये बड़ा काम

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दिन पर दिन कुछ नया करने के लिए सुर्खियों रहती हैं। अब वह दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड सेरेमनी, ऑस्कर के प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं! गुरुवार को एकेडमी ने उन स्टार्स के नामों की घोषणा की जो 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स सेरेमनी में प्रेजेंट करेंगे। इसमें प्रियंका चोपड़ा का भी नाम है।
इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह अनाउंसमेंट शेयर किया। इसमें दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा का नाम है। अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा है ‘2026 एकेडमी अवॉर्ड्स।’ उनकी पोस्ट को कई लोग लाइक कर रहे हैं। इस पर जाकिर खान, नम्रता शिरोडकर और करण सिंह जैसे कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
पहले भी रह चुकीं प्रेजेंटर
प्रियंका चोपड़ा पहले 2016 की सेरेमनी में ऑस्कर प्रेजेंट कर चुकी हैं। प्रियंका के अलावा, बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने भी 2023 की सेरेमनी में ऑस्कर प्रेजेंट किया था। इसी साल ‘RRR’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। प्रियंका पहले भी मशहूर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स और प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंट कर चुकी हैं।
कब होगा ऑस्कर समारोह?
98वां ऑस्कर समारोह रविवार, 15 मार्च, 2026 को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा।
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आई थीं। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। यह 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होने वाली है। वह वेब सीरीज ‘सिटाडेल 2’ में भी नजर आने वाली हैं।





