ऑटोमेटिक वर्जन Tata Tiago NRG AMT हुई लॉन्च, कीमत 6.15 लाख रुपये

Tata Tiago NRG का ऑटोमेटिक (AMT) वर्जन लॉन्च हो चुका है। ऑटोमेटिक वर्जन सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगा। टाटा टियागो के ऑटोमेटिक वर्जन की कीमत 6.15 लाख रुपये से शुरू है। 

ये है Tata Tiago NRG AMT की खासियत
टियागो एनआरजी पेट्रोल में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पहले यह इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता था। अब इस में एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी जुड़ गया है।

Tiago NRG

Tiago XZ Plus 

पेट्रोल मैनुअल

5.7 लाख रुपये

5.7 लाख रुपये

पेट्रोल एएमटी

6.15 लाख रुपये

6.15 लाख रुपये

डीजल मैनुअल

6.55 लाख रुपये 

6.55 लाख रुपये

 

 

डीजल इंजन की ये है खासियत 
टियागो एनआरजी डीज़ल इंजन में भी आती है। डीज़ल वेरिएंट में 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 70 पीएस की पावर और 140 एएनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

Back to top button