ऐसे बनाये पोटैटो स्वीट कॉर्न रेसिपी…

कितने लोगों के लिए : 5ऐसे बनाये पोटैटो स्वीट कॉर्न रेसिपी...

सामग्री :

4 उबले आलू, 2 कप स्वीट कॉर्न, ½ कप धनिया पत्ती, ½ इंच अदरक, 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, 4 क्यूब्स चीज़, 3 टेबलस्पून कॉर्नस्टार्च, 3 कलियां लहसुन, तलने के लिए तेल

विधि :

ब्लेंडर में स्वीट कॉर्न, धनिया, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को पीस लें।

इस मिक्सचर को बाउल में निकालें। इसमें आलू, नमक, कॉर्नस्टार्च और चीज़ डालकर दोबारा मिलाएं।

इनसे पैटी बनाएं और फ्रिज में एक घंटा सेट होने के लिए रख दें।

कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। इसमें पैटी को सुनहरा होने तक तल लें।

Back to top button