ऐसे बनाये थाई चिकन करी रेसिपी…

थाई चिकन करी एक मशहूर और स्वादिष्ट चिकन डिश है और चिकन लवर्स का पसंदीदा डिशेज में से एक है। इस चिकन डिश को आप घर पर आसानी से किसी भी समय आसानी से उपलब्ध सामग्रियों की मदद से बना सकती हैं इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी कम होती है, इस तरह से ये रेसिपी आपके लिए सेहतमंद भी है। आप इस रेसिपी को लंच या डिनर के तौर पर खास मौकों जैसे किटी पार्टी, पॉटलक और बर्थडे के मौके पर बना सकती हैं। इस रेसिपी को बनाकर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।ऐसे बनाये थाई चिकन करी रेसिपी...

थाई चिकन करी रेसिपी की सामग्री
500 ग्राम चिकन(बिना हड्डी का)
1 1/2 टेबलस्पून तुलसी
1 कप पानी
2 टेबलस्पून थाई ग्रीन करी पेस्ट
2 ½ टेबलस्पून वेजिटेबल ऑइल
1 ½ टेबलस्पून लेमन ग्रास
7 काफिर नींबू के पत्ते
2 कप कोकोनट मिल्क
1 कप प्याज

थाई चिकन करी रेसिपी बनाने की वि​धि
Step 1
इस रेसिपी को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को पानी से अच्छी तरह से धो लें और चॉपिंग बोर्ड पर रखकर चिकन को क्यूब के आकार में काट लें। इसके बाद लेमन ग्रास, तुलसी का पत्तियां और ज्याज को बारीक काट लें। इन सारी सामग्रियों को काटकर अलग रख लें।

Step 2
इसके बाद मीडियम फ्लेम पर एक फ्राइंग पैन में तेल गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए, इसमें प्याज डालें और टेंडर होने तक धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं।

Step 3
अब इस पैन में थाई ग्रीन करी पेस्ट डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं। फिर इसमें चिकन क्यूब्स डालें और इस मिश्रण को तेज आंच पर पकाएं।

Step 4
अब इस मिश्रण में पानी डालें चिकन के सॉफ्ट होने तक मिश्रण को अच्छी तरह से पकाएं। अब इस मिश्रण में कोकोनट मिल्क, काफिर नींबू की पत्तियां, तुलसी की पत्तियां और लेमन ग्रास डालें। इस मिश्रण को उबाल लें।

Step 5
अब, आंच को धीमा करें और 5-10 मिनट के लिए करी को पकाएं। थाई चिकन करी बनकर तैयार है गर्मागर्म सर्व करें।

Back to top button