इस तरह के घर में रहने वाले लोग होते हैं लकी, हमेशा बना रहता है सूर्य का प्रभाव

कई बार आपने भी महसूस किया होगा कि घर आते ही कुछ अजीब सा महूसस होता है। किसी को अपने घर आकर शांति का अनुभव होता है तो कुछ लोग अपने घर में कदम ही नहीं रखना चाहते। घर आते ही मन बैचेन होने लगता है। साथ ही नकारात्मकता भी हावी होने लगती है। अंकशास्त्र के अनुसार इसका कारण आपके घर का नंबर भी हो सकता है। घर का नंबर भी व्यक्ति पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालता है।
अगर आपके घर का नंबर आपके भाग्यांक और मूलांक से मिलता जुलता है तो ऐसा घर आपको ऊर्जा देगा। ऐसे घर में आने आप खुद को उत्साहित महसूस करेंगे। हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। वहीं इसके विपरीत मकान का नंबर विरोधी होने पर परिणाम भी विपरीत आते हैं। जानें नंबर एक मकान वाले खासियत
ऐसे घर में रहने वाले लोग किसी पर भी निर्भर रहना पसंद नहीं करते और अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल करने की कोशिश करते हैं। इस नंबर वाले घर में अक्सर मेहमानों का आना जाना लगा रहता है।





