ऐसे घर पर ही बनाए ‘मैंगो मफिन्स’, बच्चों की छुट्टियों को बनाए मजेदार

अभी गर्मियों के दिनों में बच्चों की छुट्टियाँ चल रही हैं और ऐसे में बच्चों को चाहत होती है कि कुछ स्पेशल खाया जाए और अपने स्वाद को बेहतरीन बनाया जाए। ऐसे में आम से बने व्यंजन बेहतर विकल्प साबित होते हैं क्योंकि अधिकतर बच्चों को आम बहुत पसंद होते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ‘मैंगो मफिन्स’ बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं जो अपने स्वाद से बच्चों का दिल जीत लेगी। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री

– 1 कप मैदा
– 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
– आधी छोटी कटोरी चीनी बूरा
– 1 कप आम का गूदा
– 1/2 छोटा कटोरी बेरीज
– 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
– 1/2 कप दूध
– आधी छोटी कटोरी मक्खन
– चुटकीभर नमक
– चुटकीभर बेकिंग सोडा
– 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
– एक छोटी कटोरी मैंगो स्लाइस (सजावट)

mango muffins recipe,recipe,muffins recipe,recipe for children ,मेंगो मफिन्स रेसिपी, रेसिपी, मफिन्स रेसिपी, बच्चों की रेसिपी, गर्मियों की रेसिपी

* बनाने की विधि:

– सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर एकसाथ मिक्स कर लें।
– अब एक दूसरे बाउल में कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन, बेरीज और आम का गूदा मिलाकर अच्छे से फेटें।
– नमक, चीनी बूरा और इलायची पाउडर मिलाएं।
– आम के गूदे वाले बाउल में थोड़ा सा मैदा डालकर भी फेंट लें।
– अब ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट कर लें।
– इसी बीच मफिन मोल्ड्स में मफिन का मिश्रण डाल दें।
– ओवन के गरम होते ही इन्हें 20 मिनिट के लिए 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर बेक कर लें।
– तैयार हैं मैंगो मफिन्स। ऊपर से मैंगो स्लाइस से सजाकर सर्व करें।

Back to top button