ऐसी सिल्क की साड़ी अगर शादी-विवाह में पहन ली तो मामी से लेकर चाची तक करेंगी तारीफ

अगर आपके घर में भी शादी होने वाली है, तो कुछ खास तरह की सिल्क की साड़ी खरीदकर अपने कलेक्शन में रख लें।
Trendy Silk Saree Collection: शादी का मौसम आते ही हर महिला अपनी वॉर्डरोब में कुछ खास और क्लासिक आउटफिट्स शामिल करना चाहती है, जिनमें सिल्क की साड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है। सिल्क साड़ियां न केवल पारंपरिक खूबसूरती को दर्शाती हैं बल्कि शादी- विवाह के मौके पर लुक को रॉयल बना देती हैं।
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की एक्ट्रेस सिल्क की साड़ी पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाती हैं। कई अभिनेत्रियां तो ऐसी होती हैं जो अपने सिल्क साड़ी लुक्स से अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं, और उनके ये स्टाइलिश अंदाज हर महिला के लिए प्रेरणा बन जाते हैं।
ऐसे में अगर आपके घर में भी जल्द शादी होने वाली है, तो पहले से कुछ खूबसूरत सिल्क साड़ियां अपने कलेक्शन में रखना बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इससे आपको हर फंक्शन में एक नया और एलीगेंट रूप मिलेगा। इस लेख में हम आपको कुछ एक्ट्रेसेस के सिल्क साड़ी लुक्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आप अपने लिए बेहतरीन फैशन आइडियाज ले सकती हैं।
बिपाशा बसु
सबसे पहले नजर डालते हैं बिपाशा बसु के इस साड़ी लुक पर तो इस तरह की कांजीवरम सिल्क साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। अगर आपको बिपाशा की तरह ही लुक कैरी करना है तो स्लीक बन बनाकर गले में टैंपल ज्वेलरी कैरी करें। टैंपल ज्वेलरी के साथ कानों में हैवी झुमके पहनना बिल्कुल भी नहीं भूलें।
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे का हर साड़ी लुक कमाल का होता है। वो हर त्योहार के मौके पर बेहद खूबसूरत अंदाज में सिल्क की साड़ी पहनकर तैयार होती हैं। आप चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। इसके लिए आपको गुलाबी या लाल सिल्क की साड़ी के साथ ब्लू रंग का शॉल कैरी करना है। ये लुक सर्दी के मौसम के लिए परफेक्ट है
भाग्यश्री
अगर आप मम्मी, चाची, भाभी के रिश्ते से शादी में शामिल हो रही हैं तो भाग्यश्री के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह की डबल शेड की साड़ी का लुक देखने में बेहद कमाल का लगता है। इस तरह की साड़ी के साथ बालों में आप चोटी बनाकर गजरा लगा सकती हैं। गले में मैचिंग नेकपीस पहनकर अपना लुक बदल दें।
करिश्मा कपूर
अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें एलिगेंस और लाइट रंग पसंद है तो आपके लिए ऐसी आइवरी रंग की साड़ी कमाल की रहेगी। आइवरी रंग की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहनें। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप चाहें तो लाल या हरे रंग का चोकर कैरी कर सकती हैं। बालों में स्लीक बन बनाकर अपना लुक पूरा करें।
पूजा हेगड़े
शादी-विवाह के मौके पर पीला रंग कमाल का लगता है। पीले रंग की साड़ी पहननी है तो पूजा हेगड़े के लुक से टिप्स लेकर तैयार हों। उनका ये साड़ी लुक देखने में कमाल का लगेगा। इसके साथ हैवी ज्वेलरी अगर आप कैरी करेंगी तो लोग आपको देखते रह जाएंगे।





