ऐसी उंगली वाले होते हैं भाग्यशाली, पाते है बहुत बड़ा पद और मान सम्मान

अंगूठे और मध्यमा उंगली के बीच जो उंगली होती है, उसे तर्जनी उंगली कहते हैं। इस उंगली के नीचे गुरू पर्वत यानी गुरु का स्थान होता है। इसलिए इस उंगली को धर्म और धन का स्थान भी कहा जाता है। अपनी इस उंगली को गौर से देखिए। उंगली की लंबाई कितनी है और इसका झुकाव किस ओर है। 

मध्यमा उंगली से यह उंगली दूर होने पर व्यक्ति बहुत अधिक झूठ बोलने वाला होता है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार तर्जनी की लंबाई मध्यमा के बराबर होने पर व्यक्ति असामान्य मानसिकता वाला होता है।

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार तर्जनी उंगली की लंबाई अगर मध्यमा से अधिक है तो व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति स्वभाव से गंभीर होता है और उच्च पद को प्राप्त करता है। इन्हें अपनी योग्यता और पद का अभिमान भी रहता है। इनमें दूसरों पर प्रभाव जताने की प्रवृति होती है। ऐसे लोगों में बदले की भावना तीव्र होती है।
 जिस व्यक्ति की तर्जनी उंगली अनामिका उंगली के बराबर होती है वह निष्ठावान होते हैं। इनमें दूसरों की मदद करने की स्वभाविक प्रवृति होती है। अपनी इस प्रवृति के कारण जीवन में सफल होते हैं, लेकिन इनमें असत्य बोलने की प्रवृति हो सकती है। 

तर्जनी उंगली का अनामिका से छोटी होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे लोग जल्दी निराश हो जाते हैं। इनके अंदर ईर्ष्या  की भावना रहती है और यह किसी भी प्रकार से अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करते हैं। 
 

मध्यमा उंगली से यह उंगली दूर होने पर व्यक्ति बहुत अधिक झूठ बोलने वाला होता है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार तर्जनी की लंबाई मध्यमा के बराबर होने पर व्यक्ति असामान्य मानसिकता वाला होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button