ऐसा रहस्यमयी आइलैंड, जिसे खरीदने वालों की ऐसी हो गई हालत

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनका इतिहास बेहद डरावना है। इनमें कई बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन यहां पर जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है। आज हम आपको एक द्वीप के बारे में बताएंगे, जो बेहद रहस्यमयी है।

निया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनका इतिहास बेहद डरावना है। इनमें कई बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन यहां पर जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है। आज हम आपको एक द्वीप के बारे में बताएंगे, जो बेहद रहस्यमयी है। इसका नाम ‘गायोला’ है जिसे शापित द्वीप कहा जाता है। बताया जाता है कि इस द्वीप को खरीदने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है या फिर उनका परिवार पूरी तरह तबाह हो जाता है। आइए जानते हैं रहस्यमयी द्वीप की रोचक कहानी।

इटली के नेपल्स की खाड़ी में यह खूबसूरत और रहस्यमयी द्वीप स्थित है। इस द्वीप को खरीदे वाले व्यक्ति की दुनिया तबाह हो गई। आप इससे इसके भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं। यह आईलैंड इतना खूबसूरत है कि कोई भी इसको देखकर आकर्षित हो सकता है। इस खूबसूरत द्वीप को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं, लेकिन डर की वजह से लोग यहां से अंधेरा होने से पहले ही वापस लौट जाते हैं।

‘गायोला’ द्वीप के शापित होने की वजह बेहद डरावनी है। गायोला द्वीप को खरीदने वाले की मौत हो जाती है या उनका कारोबार पूरी तरह से तबाह हो जाता है। लगातार इस तरह की घटनाएं होने की वजह से इस द्वीप को लोग शापित कहने लगे। इस द्वीप पर रात में जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है।

17वीं शताब्दी के समय इस द्वीप पर कई रोमन कारखानें थे। बाद में इस द्वीप का इस्तेमाल नेपल्स की खाड़ी की सुरक्षा के लिए होने लगा था। 19वीं शताब्दी की शुरुआती दौर में इस द्वीप पर एक पुजारी रहता था, जो मछुआरों की मदद करता था। पुजारी को जादूगर भी कहा जाता था।

साल 1871 में मछली का कारोबार करने वाली एक कंपनी के मालिक लुइगी नेग्री ने इस द्वीप को खरीद लिया और यहां पर एक बंगला बनवाया। इसके बाद लुइगी नेग्री की कंपनी बर्बाद हो गई। 20वीं सदी में इस द्वीप का मालिकाना हक अलग-अलग लोगों के पास रहा। गायोला के मालिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद से इस द्वीप को शापित कहा जाने लगा।

बताया जाता है कि 1920 के दशक में द्वीप के एक मालिक हैंस ब्राउन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके शव को एक कालीन में लिपटा हुआ पाया गया था। इसके कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी की समुद्र में डूबकर मौत हो गई। ऐसे ही इस द्वीप के कई मालिकों की अलग-अलग वजहों से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button