ऐश्वर्या राय की तरह लाल लिपस्टिक पसंद है तो इस्तेमाल के समय रखें इन बातों का ध्यान

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वो अपनी सादगी और खूबसूरती के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक चीज जो उनके लुक में एवरग्रीन रहती है, वो है उनकी लाल लिपस्टिक।
वो अपने लगभग सभी लुक्स के साथ चटक लाल रंग की लिपस्टिक लगाती हैं। तो अगर आपको भी ऐश्वर्या राय की तरह ही ग्लैमरस और बॉस लेडी लुक चाहिए तो भी उन्हीं के अंदाज में लाल लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ऐश्वर्या राय के परफेक्ट लाल लिपस्टिक लुक के पीछे कुछ खास स्टाइलिंग टिप्स छुपे हैं, जो आपको भी वह दमदार लुक पाने में मदद करेंगे। यहां हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपका लुक भी लाल लिपस्टिक में कमाल का लगे।
सबसे पहले होंठों को करें स्क्रब
यदि आपको लाल रंग की लिपस्टिक लगाना पसंद है तो सबसे होंठों को स्क्रब करें। रूखे होंठों पर लाल लिपस्टिक अजीब दिखेगी। इसके लिए सबसे पहले होंठों को एक्सफोलिएट करें ताकि सूखे और फटे हिस्से न दिखें। इसके लिए आप हल्का स्क्रब या टूथब्रश से होंठ साफ कर सकते हैं।
लिप बाम लगाएं
होंठों को स्क्रब करने के बाद होंठ को नरम रखने के लिए लिप बाम जरूर लगाएं। इससे लिपस्टिक लगाते समय होंठ फटे नहीं लगेंगे। लाल रंग की लिपस्टिक आपके होंठों को हाइलाइट करती है। ऐसे में अगर आपके होंठ रूखे होंगे तो आपका लुक बिगड़ सकता है।
कम मात्रा में लगाएं
ध्यान रखें कि अगर आप लाल रंग की लिपस्टिक की मोटी लेयर होंठों पर लगाएंगे तो इससे आपके होंठ भारी-भारी दिखने लगेंगे। इसलिए थोड़ी मात्रा से शुरुआत करें और जरूरत पड़ने पर और लगाएं।
सेटिंग के लिए पाउडर लगाएं
अगर लिपस्टिक को ज्यादा देर तक टिकाना है, तो हल्का कॉम्पैक्ट पाउडर लिपस्टिक के ऊपर लगाएं। इसे लगाने के लिए टिशू पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।
बाकी मेकअप संतुलित रखें
ये सबसे जरूरी बात है। इसके लिए आपको लिपस्टिक के इस्तेमाल के समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य कखें। इसके लिए जब आप लाल लिपस्टिक पहनें, तो बाकी मेकअप (आई मेकअप, ब्लश) हल्का और संतुलित रखें ताकि लुक ओवर न लगे।