जीरे और काले नमक सेर एसिडिटी की समस्या से तुरंत पाएं आराम

कभी कभी कुछ  गलत या मसालेदार खा लेने के कारण पेट में एसिडिटी की समयसा हो जाती है जिससे पेट में भारीपन और सीने में जलन महसूस होने लगती है, कई लोग एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सेवन करते है पर इससे भी कोई फायदा नहीं होता है, पर आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिनके इस्तेमाल से आप एसिडिटी की समयसा से आराम पा सकते है, 

जीरे और काले नमक सेर एसिडिटी की समस्या से तुरंत पाएं आराम1- अजवाइन हर घर में मिल जाती है, अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो इससे आराम पाने के लिए  एक बरतन में पानी लेकर गैस पर रखे जब ये पानी उबलने लगे तो इसमें दो चम्मच अजवायन को डालकर अच्छे से उबाल लें. जब ये उबलते उबलते आधा रह जाये तो इसे आंच से उतार ले और ठंडा हो जाने के बाद इसे छानकर पी लें.  ऐसा करने से आपको एसिडिटी की समस्या से आराम मिल जायेगा.

2- तुलसी के पत्तो के इस्तेमाल से भी एसिडिटी की समयसा से आराम पाया जा सकता है, रोज सुबह खाली पेट में तुलसी के पत्ते चबाने से एसिडिटी की समयसा से आराम मिल जाता है, 

3- पेट से जुडी सभी समस्याओ के लिए जीरा बहुत  फायदेमंद होता है, इसके सेवन से पेटदर्द, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है, अगर आपको एसिडिटी की समयसा है तो इसके लिए जीरे को भूनकर, फिर उसे पीसकर उसमें काला नमक मिलाकर खाये, ऐसा करने से एसिडिटी से जल्दी आराम मिलता है.

Back to top button