एसएसपी बरेली की जांच रिपोर्ट में दोषी मिले डीएसपी तनवीर

Captureलखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने के मामले में बरेली में तैनात डीएसपी तनवीर खान दोषी पाए गए हैं। इस मामले की जांच एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने शासन को सौंप दी है। गृह विभाग डीएसपी तनवीर पर कड़ी कार्रवाई का मन बना रहा है। डीएसपी तनवीर खान ने अपने फेसबुक अकाउंट की वॉल पर अगस्त में किए एक पोस्ट में परोक्ष रूप से सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाया था और उनके खिलाफ अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। डीएसपी तनवीर खान ने फेसबुक पर पोस्ट किए दो अलग-अलग पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर इसी 15 अगस्त को मदरसों में राष्ट्रगान की अनिवार्यता के मामले में आदेश के खिलाफ एक अभद्र टिप्पणी की थी। गौरतलब है डीएसपी तनवीर खान ने ट्रांसफर होने के बाद बीते 11 अगस्त को बरेली में ज्वाइनिंग की थी और उसी के बाद से वह मेडिकल लीव पर चल रहे हैं।

 

Back to top button