एवॉकाडो मैंगो रोल…

सामग्री :

1 पतली स्लाइसेज़ में कटा एवॉकाडो, 1 पतली स्लाइसेज़ में कटा आम, 1 पतली स्लाइसेज़ में कटा प्याज, 1 टीस्पून ऑरेगेनो, ज़रूरत के अनुसार सोया सॉस

विधि :

स्प्रिंग रोल शीट
सबसे पहले एक बोल में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ मिलाकर छान लें। पानी डालकर घोल बनाएं (एक कप मैदा का घोल बनाने में डेढ़ कप से थोड़ा कम पानी लगता है)। इस घोल को 1 घंटे के लिए ढककर रखें। अब तवे पर पैनकेक की तरह शीट बनाते जाएं।
एवॉकाडो मैंगो रोल
एक बोल में सारी सामग्री को डालकर मिलाएं। अब इसे स्प्रिंग रोल शीट में स्टफ्ड कर डीप फ्राई या एयर फ्रायर कर लें।

Back to top button