एयर इंडिया ने मुंबई एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग,क्यों ?

air-india-flight_56f8d47f8a79bएजेन्सी/मुंबई। कोलकाता, दिल्ली और अब मुंबई में एयर इंडिया के विमान में भारी चूक हुई है। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हांला कि अब तक इमरजेंसी लैंडिंग के कारण का पता नहीं चला है। सभी यात्रियों को स्लाइड शूट से उतारा गया। ऑफिशियल्स ने विमान में सवार सभी 120 यात्रियों को पूरी तरह सुरक्षित उतारा। आपातकालीन लैंडिंग के बाद मेन रनवे को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया था, जिसे बाद में खोल दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमान के निचले हिस्से में धुंआ देखा गया था, जिसके बाद ही यह कदम उठाया गया। साल 2016 की शुरुआत से ही एयर इंडिया में कई तरह की परेशानियां आ रही है। कभी रनवे पर खड़े प्लेन को बस से टक्कर मार दी जाती है, तो कभी 13 घंटे फ्लाइट लेट हो जाती है।

Back to top button