एयरपोर्ट पर हैंड लगेज में गलती से भी न ले जाएं ये 5 चीजे

क्या आप जानते हैं इंडियन एयरपोर्ट (Airport Safety Guildelines) पर हैंड लगेज में कई चीजों को कैरी करने पर पाबंदी है? जी हां ऐसा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसलिए अगर आप प्लेन से ट्रैवल करने वाले हैं तो हैंड लगेज में क्या नहीं लेकर जाना है इस बारे में जरूर जान लें।
लंबी दूरी तय करने के लिए हवाई जहाज सबसे सुविधाजनक जरिया है। हालांकि, इससे ट्रैवल करने के लिए कई कड़े सेफ्टी रूल्स को फॉलो करना पड़ता है। सिर्फ हवाई जहाज के अंदर ही नहीं, बल्कि आप अपने साथ बैग में क्या ले जा रहे हैं (Airport Bag Prohibited Items), इस बारे में भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
ऐसे में जानना जरूरी है कि हैड लगेज या कैबिन बैगेज यानी जो बैग आप अपने साथ प्लेन में ले जा सकते हैं, में अपने साथ क्या नहीं ले जा सकते। क्योंकि इन नियमों का पालन न करने पर आपको चेक-इन में परेशानी, जुर्माना या यहां तक कि कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें कैबिन बैगेज में क्या-क्या चीजें नहीं ले जा सकते।
नुकीली और कटिंग वाली चीजें
यह शायद सबसे जरूरी नियम है। ऐसी कोई भी चीज जिससे चोट लगने या नुकसान पहुंचाने का खतरा हो, उसे हैंड लगेज में ले जाना सख्त मना है। इनमें चाकू, कैंची, रेजर ब्लेड, आइस स्केट्स, कीलें, कोई औजार आदि शामिल हैं। इन्हें अपने हैंड लगेज में कैरी करना आपको परेशानी में डाल सकता है। अगर आपको ट्रैवल के दौरान इनमें से किसी चीज की जरूरत है जैसे पर्सनल हाइजीन के लिए कैंची, तो उसे चेक-इन बैगेज में रखना ही सेफ ऑप्शन है।
पावर बैंक
पावर बैंक सिर्फ कैबिन लगेज में कैरी करने की ही अनुमति होती है। हालांकि, इसकी भी इस सीमा है। आप 160mH से कम का ही पावर बैंक अपने साथ हवाई जहाज में कैरी कर सकते हैं। इससे ज्यादा पावर होने पर आपको इसे अंदर ले जाने नहीं दिया जाएगा। इसलिए पावर बैंक पैक करने के पहले चेक करने की उसकी पावर कितनी है।
खेल और फिटनेस का सामान
अपनी फिटनेस दिनचर्या को जारी रखने की चाहत में लोग अक्सर इन्हें ले जाना चाहते हैं। हालांकि, इनमें से कई चीजें सुरक्षा जोखिम पैदा करती हैं। बेसबॉल बैट, क्रिकेट की बल्ला, हॉकी स्टिक या स्किपिंग रोप जैसी चीजों पर प्लेन में ले जाने की मनाही होती है। इसलिए इन चीजों को अपने साथ कैरी न करें, वरना आप सेक्योरिटी चेकिंग में फंस सकते हैं।
आग लगने वाली चीजें
हवाई जहाज के अंदर आग लगने का खतरा सबसे बड़ा माना जाता है, इसलिए ऐसी कोई भी चीज, जिसके कारण आग लग सकती है, उसे ले जाने पर पाबंदी है। आप अपने साथ माचिस या लाइटर भी साथ लेकर नहीं जा सकते हैं। अगर आपको इनकी जरूरत पड़ती भी है, तो भी अपने साथ प्लेन में ले जाने की गलती न करें।
इसकी तरह अपने साथ वेप या ई-सिगरेट लेकर जाना भी आपको परेशानी में डाल सकता है। इन्हें न तो आप कैबिन लगेज में रख सकते हैं और न ही चेक्ड बैगेज में। अगर चेकिंग के दौरान आपके पास ये चीजें पाई गईं, तो आप पर जर्माना भी लग सकता है।
100ml से ज्यादा लिक्विड
ऐसा नहीं है कि आप अपने साथ परफ्यूम, शैम्पू या अन्य कोई लिक्विड लेकर नहीं जा सकते। लेकिन इनकी भी एक सीमा है। आप अपने कैबिन लगेज में 100ml से ज्यादा बड़ी बोतल साथ लेकर नहीं जा सकते हैं। अगर इससे ज्यादा बड़ी बोतल है, तो बेहतर होगा कि आप इसे अपने चेक्ड बैग में रखें।
इसके अलावा, किसी भी स्प्रे बोतल को लगेज बैग में ले जाने पर भी मनाही होती है। ऐसा प्लेन के अंदर के प्रेशर के कारण होता है। इसलिए स्प्रे बोतल को भी अपने चेक्ड बैग में ही कैरी करें।