एमपी के DGP ऋषि कुमार शुक्‍ला का हुआ तबादला, वीके सिंह बने नए पुलिस महानिदेशक

1984 बैच के आईपीएस विजय कुमार सिंह अब मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया यानी महानिदेशक होंगे। ये सुगबुगाहट कांग्रेस सरकार के आने के बाद से ही थी। शासन ने अब तक डीजीपी रहे ऋषिकुमार शुक्ला को चेयरमैन मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश में ये पहला मौका होगा जब किसी डीजीपी को हटाकर उनसे एक बैच के जूनियर को कमान सौंपी गई हो। वीके सिंह अब तक चेयरमैन मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन थे।एमपी के DGP ऋषि कुमार शुक्‍ला का हुआ तबादला, वीके सिंह बने नए पुलिस महानिदेशक

भोपाल में हुई जेल ब्रेक घटना के कुछ दिन पहले ही वे जेल महानिदेशक से होमगार्ड महानिदेशक बनाए गए थे। बीती 16 अक्टूबर को पूर्व डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला के अवकाश पर रहने के दौरान सिंह ने ही प्रभारी डीजीपी रहते हुए विधानसभा चुनाव संपन्न करवाया था। 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक वे प्रभारी डीजीपी रहे थे। 

बताया जाता है कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति की वजह से ऋषि कुमार शुक्ला से खफा चल रहे थे। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने यह कदम उठाया है।
Back to top button